HomeNationalलाल किला ब्लास्ट केस की जांच पहुंची उत्तराखंड: हल्द्वानी से बिनभूलपुरा की...

लाल किला ब्लास्ट केस की जांच पहुंची उत्तराखंड: हल्द्वानी से बिनभूलपुरा की बिलाली मस्जिद के इमाम हिरासत में, आतंकी उमर से कनेक्शन का शक

नई दिल्ली/हल्द्वानी, 29 नवंबर 2025:

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस को धमाके के मुख्य आरोपी आतंकी उमर की मोबाइल कॉल डिटेल में एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर शुक्रवार देर रात हल्द्वानी के बिनभूलपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) के साथ मिलकर बिलाली मस्जिद में दबिश दी और वहां के इमाम को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

रात 2:30 बजे हुई गुप्त कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से रात करीब 2:30 बजे की गई। पुलिस सीधे बिलाली मस्जिद पहुंची और इमाम को वहां से उठाया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

जांच में शुरुआती संकेत मिले हैं कि इमाम का संपर्क 10 नवंबर को दिल्ली में हुए आत्मघाती कार बम धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी से था।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के बाद क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कई थानों की पुलिस फोर्स बिनभूलपुरा पहुंची। मस्जिद और इमाम के घर के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आतंकी नेटवर्क से जुड़ रहे हैं तार

गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके में दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। एनआईए इस मामले में पहले ही मुख्य साजिशकर्ता आमिर राशिद अली को रिमांड पर ले चुकी है। एजेंसी का दावा है कि आमिर ने ही आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को लॉजिस्टिक सपोर्ट और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराए थे।

हल्द्वानी में इमाम की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण राज सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments