पटियाला, 28 नवंबर: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत और ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्रा. शिक्षा) पटियाला शालू मेहरा की अगुवाई में पटियाला के राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पोलो ग्राउंड में चल रही 45वीं पंजाब राज्य अंतर ज़िला प्राथमिक स्कूल खेलों के दूसरे दिन केसर सिंह अखाड़ा में कुश्ती के कड़े मुकाबले आयोजित किए गए।
इन मुकाबलों की शुरुआत उप ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्रा. शिक्षा) मनविंदर कौर भुल्लर, बीपीईओ जगजीत सिंह नौहड़ा, बीपीईओ भरत भूषण, बीपीईओ प्रेम कुमार तथा बीपीईओ हरबंस सिंह ने की।
इस अवसर पर खिलाड़ियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी ज़िला स्तर से क्वालिफाई करके राज्य स्तर पर खेलने पहुँचे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को मैदान में खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि खेलों में भाग लेना और राज्य स्तर तक पहुंचना अपने-आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
दूसरे दिन कुश्ती के मुकाबले कुश्ती कोच सार्ज सिंह भुल्लर, व्याख्याता चरणजीत सिंह भुल्लर, सुदेश कुमार, कुश्ती कोच गुरमेल सिंह, कोच लवप्रीत सिंह, कुश्ती कोच लक्ष्मी देवी और बीपीईओ प्रेम कुमार की देखरेख में करवाए गए। इस दौरान—
25 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव सिंह (रूपनगर) और रांझा (जालंधर),
28 किलोग्राम भार वर्ग में मुहम्मद रब्बान (मलेरकोटला) और अमन (तरणतारन),
30 किलोग्राम भार वर्ग में फरीद (मोहाली) और खुशदीप (संगरूर)
फाइनल में पहुंचे।
इसके साथ ही बैडमिंटन के मुकाबले ब्लॉक स्पोर्ट्स अधिकारी पटियाला-2 आदर्श बंसल, पटियाला-3 पूनम, भादसों-1 रविंदर कौर और आधिकारिक बैडमिंटन रेफरी रोहित कौशल की देखरेख में करवाए गए।
बैडमिंटन (लड़के) वर्ग में—
लुधियाना ने एस.ए.एस. नगर को हराया,
फरीदकोट ने तरनतारन को,
जालंधर ने होशियारपुर को,
श्री अमृतसर साहिब ने पठानकोट को,
पटियाला ने बठिंडा को,
संगरूर ने मानसा को,
श्री मुक्तसर साहिब ने गुरदासपुर को हराया।
बैडमिंटन (लड़कियाँ) वर्ग में—
मोगा ने बरनाला को,
पठानकोट ने रूपनगर को,
पटियाला ने फिरोज़पुर को,
श्री अमृतसर साहिब ने संगरूर को हराया।
इस अवसर पर ब्लॉक भादसों-2 के बीपीईओ जगजीत सिंह नौहड़ा, ब्लॉक डहरियां के बीपीईओ सुरजीत सिंह, ब्लॉक राजपुरा-1 के बीपीईਓ हरबंस सिंह, ब्लॉक समाणा-3 के बीपीईओ गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक समाणा-2 के बीपीईਓ गोपाल कृष्ण, ब्लॉक भादसों-1 के बीपीईओ अख्तर सलीम, ब्लॉक राजपुरा-2 की बीपीईओ मंजीत कौर, ब्लॉक भुनरहेड़ी-1 की बीपीईओ बलवीर कौर, ब्लॉक बाबरपुर के बीपीईओ मेजर सिंह सहित विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।






