HomePatialaशहर की सफाई सुधारने के लिए मेयर कुंदन गोगिया की उच्च स्तरीय...

शहर की सफाई सुधारने के लिए मेयर कुंदन गोगिया की उच्च स्तरीय बैठक

पटियाला, 27 नवंबर 2025  — पटियाला शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मेयर कुंदन गोगिया ने आज सफाई विभाग और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में हेल्थ ऑफिसर, सैनेटरी इंस्पेक्टरों तथा सफाई से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारियों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

मीटिंग के दौरान हेल्थ ऑफिसर नविंदर सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर मोहित जिंदल, सैनेटरी इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर ऋषभ गुप्ता, सैनेटरी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर जगतार सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर गोगा रानी, सैनेटरी सुपरवाइज़र नरिंदर कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मेयर ने शहर में मौजूदा सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और उन क्षेत्रों की पहचान की जहाँ सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की दैनिक मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेयर कुंदन गोगिया ने सैनेटरी इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में नियमित तौर पर दौरा करें और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने नागरिकों से भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय पास में लगे डस्टबिन में डालें और घरों तथा मोहल्लों के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि नगर निगम द्वारा सड़कों पर पड़े मलबे, कूड़े और गंदगी वाले क्षेत्रों के खिलाफ विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। हेल्थ ऑफिसर ने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाने के लिए संपूर्ण टीम तत्पर रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments