फगवाड़ा: बीती देर रात फगवाड़ा के नज़दीकी गांव दरवेश में आतंक का माहौल बन गया, जब अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने 20 से 21 राउंड तक गोलीबारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी हमलावर की पहचान हो सकी है।
पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।






