HomeNationalदुमका रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां...

दुमका रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरीं; सभी यात्री सुरक्षित

दुमका, 27 नवंबर 2025: झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रामपुरहाट से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन (नंबर 63081/36081) स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले दुर्घटना का शिकार हो गई। स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंग पर ट्रेन की दो बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, हालांकि रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। जैसे ही वह स्टेशन के करीब क्रॉसिंग पर पहुंची, अचानक जोरदार झटके के साथ दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वहां लगा ओएचई इलेक्ट्रिक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और गिर पड़ा। सौभाग्य से ट्रेन की धीमी रफ्तार और ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन सक्रिय हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्टेशन प्रबंधक ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल दुमका–रामपुरहाट रेलखंड पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। ट्रैक को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुला लिया गया है।

तकनीकी खराबी या सिग्नल फेल? जांच जारी

रेलवे प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक अनुमान है कि घटना तकनीकी खराबी, सिग्नल फेल या पटरी में गैप होने के कारण हुई हो सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments