पटियाला, 24 नवंबर:
अंतर-जिला स्तर की प्राइमरी स्कूल खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पटियाला के खिलाड़ियों और खिलाड़ीओं ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। खेल विभाग के कोच बलजीत सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत मुकाबलों में अगमजोत ने तीन स्वर्ण पदक और प्रांजल गोसाई ने दो रजत पदक जीते।
रिदमिक श्रेणी में पटियाला की खिलाड़ीओं की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत मुकाबलों में निष्ठा कौशिक ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। आर्या चटर्जी ने एक रजत पदक अपने नाम किया।
रिदमिक टीम में निष्ठा कौशिक, आर्या चटर्जी, सोनाक्षी, चारवी खन्ना शामिल थीं, जबकि लड़कों की टीम में अगमजोत सिंह, प्रांजल गोसाई, युवान और अचरदीप सिंह शामिल रहे।
कोच बलजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।






