HomePunjabडेरा बाबा नानक में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा चेक वितरित, विधायक...

डेरा बाबा नानक में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा चेक वितरित, विधायक गुरदीप सिंह रंधावा बोले—सरकार हर समय साथ खड़ी

डेरा बाबा नानक/गुरदासपुर, 24 नवंबर : डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों—ख्वाजा वरदग, अली नंगल, जीवन नंगल, ढिल्लवां, शिकार, अबदाल, हवेलियां कलां, हवेलियां खुर्द, रामपुर, नूरपुर और धारोवाली—के पीड़ित परिवारों को “मिशन चढ़दी कला” के तहत मुआवज़ा राशि के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक रूप से दोबारा खड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। सरकार लगातार राहत प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आए तो तुरंत उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उसी समय समाधान किया जा सके। रंधावा ने बताया कि हलके के बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों को पहले भी मुआवज़ा राशि वितरित की जा चुकी है।

विधायक रंधावा ने किसानों से अपील की कि वे संबंधित पटवारी से मिलकर अपने बैंक खाते, IFSC कोड और आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवाएं, ताकि भुगतान के समय कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को अभी तक मुआवज़ा नहीं मिला है, वे अपने गांव के पटवारी से संपर्क करें, जिससे उनकी राशि समय पर उनके बैंक खातों में भेजी जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर बाढ़ पीड़ित परिवार को उसका हक का मुआवज़ा दिया जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम आदित्य शर्मा, बीडीपीओ अमनदीप कौर समेत संबंधित गांवों के पंच-सरपंच, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments