पटियाला, 24 नवंबर:
25 नवंबर को भारत के प्रधान मंत्री एयर फ़ोर्स स्टेशन अंबाला कैंट का दौरा करेंगे। इसी कारण अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सिमरप्रीत कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 25 नवंबर को नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया है।
इसके अलावा, जिला पटियाला में 25 नवंबर को किसी भी हेलीकॉप्टर या अन्य एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने संबंधी कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 नवंबर को पटियाला को नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है। यह आदेश 25 नवंबर को प्रभावी रहेगा।






