चंडीगढ़:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ और पंजाब के पानी के मुद्दे पर राज्य के हितों की दृढ़ता से रक्षा करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और भाजपा पंजाब के हितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है—चाहे मसला चंडीगढ़ का हो या फिर पानी का।
चंडीगढ़ को लेकर पैदा हुई ‘भ्रम की स्थिति’ पर बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि इस विषय पर केंद्र सरकार के साथ बात की जाएगी और जो भी भ्रम की स्थिति बनी है, उसे दूर किया जाएगा।
एक पंजाबी होने के नाते भरोसा जताते हुए जाखड़ ने कहा, “मैं खुद एक पंजाबी होने के नाते यह आश्वासन देता हूं कि हमारे लिए पंजाब ही सबसे पहले है।” उनके इस बयान को पंजाब की राजनीतिक हलचलों में अहम माना जा रहा है।






