HomeNationalकैंची धाम के पास कार 60 मीटर खाई में गिरी, तीन शिक्षकों...

कैंची धाम के पास कार 60 मीटर खाई में गिरी, तीन शिक्षकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

देहरादून:- नैनीताल जिले में अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची धाम के निकट शनिवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक महिंद्रा XUV 500 कार अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार तीन शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सभी चारों शिक्षक अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घायल मनोज कुमार को SDRF और पुलिस टीम ने गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर खैरना अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी और पुष्कर भैसोड़ा (सभी निवासी अल्मोड़ा) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस चौकी से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि कठोर भू–भाग, रात्रि का अंधेरा और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने पूरी तत्परता से बचाव अभियान चलाया। तीनों शवों को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments