चंडीगढ़, 23 नवंबर 2025:
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित 131वें संशोधन बिल—जिसके तहत चंडीगढ़ को स्थायी केंद्र शासित प्रदेश में बदलने की बात कही जा रही है—को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने हेतु 24 नवंबर को कोर कमेटी की आपात बैठक बुला ली है।
इस संबंध में जानकारी शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने एक ट्वीट में साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक में बिल के पंजाब के हितों पर संभावित प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आगे की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह मसला पंजाब की अधिकारिक हिस्सेदारी और संघीय ढांचे से जुड़े बड़े मुद्दे को सामने लाता है, जिस पर गंभीर विमर्श की आवश्यकता है।






