HomePunjabलुधियाना में ट्रक के CNG सिलेंडर में भीषण ब्लास्ट, ड्राइवर जिंदा जला—फिरोजपुर...

लुधियाना में ट्रक के CNG सिलेंडर में भीषण ब्लास्ट, ड्राइवर जिंदा जला—फिरोजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा

लुधियाना, 22 नवंबर, 2025 : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात फिरोजपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक के फ्लाईओवर पिलर से टकराते ही उसके CNG सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिसके बाद ट्रक आग का गोला बन गया। भीषण लपटों में फंसकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

मदद के लिए चीखता रहा ड्राइवर, पर बचाव असंभव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दिल दहला देने वाला था। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। केबिन में फंसा ड्राइवर खिड़की से हाथ हिलाकर मदद मांग रहा था, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी उसके पास नहीं जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ड्राइवर जिंदा जल चुका था।

दवाइयों के पार्सल से और बढ़ी आग

फायर ऑफिसर राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली। जांच में पता चला कि ट्रक में दवाइयों के पार्सल भरे थे, जिससे आग और तेज फैल गई। धुआं और लपटें बेहद विकराल थीं और ड्राइवर करीब आधे घंटे तक केबिन में फंसा रहा।

सिलेंडर पर लगी सीधी टक्कर, हुआ विस्फोट

मृतक ड्राइवर की पहचान भूषण के रूप में हुई है, जो मालवा ट्रांसपोर्ट का कर्मचारी था। वह ट्रांसपोर्ट नगर से सामान लेकर डिलीवरी के लिए निकला था। जांच अधिकारी मेवा सिंह के अनुसार, भाईवाला चौक से नानकसर गुरुद्वारा साहिब की ओर जाते हुए ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह पिलर से जा टकराया। टक्कर सीधे CNG सिलेंडर पर लगी, जिससे सिलेंडर फट गया और भयावह आग लग गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments