चंडीगढ़, 20 नवंबर 2025: पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हरमीत सिंह संधू ने गुरुवार को औपचारिक रूप से विधायक पद की शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
शपथ से पहले CM भगवंत मान से की मुलाकात
विधानसभा में शपथ ग्रहण से ठीक पहले नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें उपचुनाव में मिली जीत की बधाई देते हुए कहा कि तरनतारन हलके के विकास कार्यों को तेजी देने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। संधू ने भी भरोसा दिलाया कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
तरनतारन उपचुनाव में AAP की यह जीत पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आगामी चुनावी समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।






