पटियाला, 19 नवंबर:
जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो पटियाला में 21 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक डेटा एंट्री और डीएसडी ऑपरेटर (डोर स्टेप डिलीवरी सर्विसेज) की रिक्तियों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, मेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि टैरासिस टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (पंजाब सेवा केंद्र) के नियोक्ता द्वारा डेटा एंट्री और डीएसडी ऑपरेटर की पोस्टों के लिए योग्य उम्मीदवारों की मांग की गई है। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे, जिनकी शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, डीएसडी ऑपरेटर (डोर स्टेप डिलीवरी सर्विसेज) के लिए उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इस पद के लिए उम्र सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए अपनी योग्यता संबंधी सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी फोटोकॉपी और अपना रेज़्यूमे साथ लेकर 21 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो, नजदीक सेवा केंद्र, मिनी सचिवालय, ब्लॉक-डी, पटियाला में पहुंचें।
इस प्लेसमेंट कैंप हेतु किसी भी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।





