HomeNationalबिहार में नई सरकार की तैयारी तेज: एनडीए विधायक दल की बैठक...

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज: एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

पटना। बिहार चुनाव में शानदार जीत के बाद एनडीए में जबरदस्त उत्साह है। सभी नेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। इसी बीच गठबंधन के सभी 202 विधायक जल्द ही एकजुट बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेंगे, जिसके बाद वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के सभी घटक दल—भाजपा, जदयू, हम और रालोमो—अपने-अपने विधायक दल की बैठकें करेंगे। सबसे पहले जदयू सोमवार शाम को अपनी बैठक बुला सकता है, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। रविवार को ही हम और रालोमो अपने विधायकों की बैठक कर रहे हैं।

जदयू ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को रविवार शाम तक पटना पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हम (HAMS) की बैठक पार्टी संरक्षक जीतनराम मांझी के 12, एम स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर दोपहर 12 बजे से होगी। भाजपा रविवार को अपने विधायक दल की बैठक के समय का निर्णय करेगी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी इसकी पुष्टि की कि सभी दल पहले अपने-अपने नेताओं का चयन करेंगे, उसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बीच सोमवार को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी, जिसमें मंत्रिपरिषद के विघटन का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा सौंपेंगे, और बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments