अंबाला / पटियाला, 15 नवंबर, 2025 : शंभू बॉर्डर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा शुक्रवार को लगाया गया जाम और धरना अब खत्म हो चुका है। मोर्चे ने देर शाम नाकाबंदी हटाते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद आज सुबह से नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो गया है।
देर शाम हटाया गया धरना
गौरतलब है कि मोर्चे ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया था, जिसकी वजह से आम जनता को घंटों तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। हालांकि, देर शाम नाकाबंदी हटाने के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है।
ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू
आज सुबह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पहले की तरह सुचारू रूप से चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी मार्ग को साफ करवाकर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित कर दी गई है।






