HomeNationalबिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस की करारी हार — 19 से घटकर...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस की करारी हार — 19 से घटकर सिर्फ 6 सीटें, कई दिग्गज नेता बाहर

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत ने कांग्रेस को गहरे झटके पर ला दिया है। पार्टी अपने परंपरागत गढ़ों — मगध, शाहाबाद, मिथिला, सारण और अंग — में पूरी तरह धराशायी हो गई है, जहां उसने इस बार कोई भी सीट नहीं जीती।

पिछली बार (2020) 19 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार महज 6 विधानसभा सीटों तक सिमट गई है। इनमें से केवल दो विधायक  अररिया से अबिदुर रहमान और मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह  ही अपनी सीटें दोबारा जीत पाए। इसके अलावा कई बड़े नामों को हार का सामना करना पड़ा, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह शामिल हैं।

कांग्रेस ने कुल 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सफलता बेहद सीमित रही। संगठनात्मक सूत्रों के मुताबिक, रणनीतिक समन्वय की कमी, गठबंधन में आपसी दरारें, टिकट वितरण में नाराजगी और वोट चोरी के मुद्दे के कमजोर पड़ने ने पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया।

विश्लेषकों का मानना है कि यह करारी हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा सबक है। बिहार में उसकी संरचनात्मक कमजोरियाँ उजागर हो गई हैं और जनाधार तेजी से खिसक चुका है। अब पार्टी को पुनर्गठन और नई रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी का सामना करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments