पटियाला, 14 नवंबर :
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब की निदेशक किरण शर्मा (पी.सी.एस.) के दिशा-निर्देशों के अनुसार और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), पटियाला संजीव शर्मा के नेतृत्व में 12 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक फिजिक्स विषय के लेक्चरारों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन और प्रिंसिपल मेंटर ने जिले के फिजिक्स लेक्चरारों को गतिविधियों के माध्यम से विषयों की गहन समझ देने के साथ-साथ 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया। ट्रेनिंग के पहले दिन उप जिला शिक्षा अधिकारी और राज्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. रविंदरपाल सिंह शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर लेक्चरारों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के महत्व बारे प्रेरणादायक विचार साझा किए।
जिला मेंटर प्रिंसिपल मंदीप कौर अंटाल ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों और सत्रों के बारे में जानकारी दी। स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉ. दिनेश कुमार ने शिक्षक संसाधन मॉड्यूल और सतत् विशेषज्ञता विकास कार्यक्रम (कम्पिटेंसी एन्हांसमेंट प्रोग्राम) के बारे में विस्तार से बताया।
रिसोर्स पर्सन दौलत राम, लेक्चरार फिजिक्स ने प्रोजेक्टाइल मोशन और मोमेंटम पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। अमरदीप सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. जसविंदर सिंह ने बाल मनोविज्ञान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इन सत्रों के दौरान रिसोर्स पर्सन्स ने अपनी तैयार की गई गतिविधियों के माध्यम से फिजिक्स के जटिल सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया। इस अवसर पर जिले के सभी फिजिक्स लेक्चरार उत्साहपूर्वक शामिल हुए।






