HomePatialaकरीब 65 लाख की लागत से वार्ड नंबर 14 की सड़कों का...

करीब 65 लाख की लागत से वार्ड नंबर 14 की सड़कों का बदलेगा स्वरूप

पटियाला, 14 नवंबर ( ) — शहर में बुनियादी ढांचे के विकास को और गति देते हुए मेयर कुंदन गोगिया ने आज वार्ड नंबर 14 में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 6 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और निगम अधिकारी मौजूद थे।

मेयर ने बताया कि वार्ड नंबर 14 की सड़कों की हालत लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में ये सड़कें और भी जर्जर हो जाती थीं। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वार्ड नंबर 14 में और भी कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर गुरकृपाल सिंह (काउंसलर), जसबीर सिंह गांधी (काउंसलर), जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, हरजीत सिंह (स्वयंसेवक), सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह तुंग, बचन सिंह गुरम और अन्य क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए मेयर और नगर निगम का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments