HomePatialaपेंशनर सेवा मेले का अतिरिक्त निदेशक ख़ज़ाना और लेखा सिमरजीत कौर द्वारा...

पेंशनर सेवा मेले का अतिरिक्त निदेशक ख़ज़ाना और लेखा सिमरजीत कौर द्वारा निरीक्षण

पटियाला, 14 नवंबर :

पटियाला के ज़िला ख़ज़ाना दफ़्तर में चल रहे पेंशनर सेवा मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लाभ उठाया। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक ख़ज़ाना और लेखा, पंजाब सिमरजीत कौर ने विशेष रूप से पहुँचकर पेंशनर सेवा मेले का जायज़ा लिया और ई-केवाईसी तथा जीवन प्रमाण कराने आए पेंशनरों से बातचीत की। इस दौरान ज़िला ख़ज़ाना अधिकारी अशोक कुमार, ख़ज़ाना अधिकारी रविंदर कुमार और ख़ज़ाना अधिकारी सोनिका आनंद भी मौजूद थे।

अतिरिक्त निदेशक सिमरजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार राज्यभर में 13 से 15 नवंबर तक पेंशनर सेवा मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले में वित्त विभाग और पेंशन वितरित करने वाले बैंकों के अधिकारी किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने तक पेंशन वितरण निर्बाध जारी रहेगा और पेंशनरों को पंजीकरण में हो रही देरी से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने पेंशनरों से बेहतर सेवाएँ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की।

इस मौके ज़िला ख़ज़ाना अधिकारी अशोक कुमार, ख़ज़ाना अधिकारी रविंदर कुमार और सोनिका आनंद ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेले से लाभ उठाया है और 15 नवंबर को भी यह मेला ज़िला ख़ज़ाना दफ़्तर पटियाला में जारी रहेगा। पेंशनरों की सुविधा के लिए ख़ज़ाना दफ़्तर पटियाला के समस्त स्टाफ ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments