HomePatialaनगर निगम पटियाला ने शुरू की घर बैठे बिल भरने की आसान...

नगर निगम पटियाला ने शुरू की घर बैठे बिल भरने की आसान सुविधा

पटियाला, 13 नवंबर:- नगर निगम पटियाला की ओर से शहर में पानी और सीवरेज बिलों की अदायगी प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया गया है। अब यह प्रणाली पंजाब सरकार की पी.एम.आई.डी.सी. के एम-सेवा पोर्टल पर माइग्रेट कर दी गई है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह आई.ए.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सभी पानी और सीवरेज कनेक्शनों की बिलिंग केवल इस नए डिजिटल पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।
कमिश्नर ने कहा कि इस फैसले से बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और सुविधाजनक बनेगी। अब जनता को पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में जाकर बिल जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इन बैंकों में अब पानी और सीवरेज बिलों की अदायगी नहीं की जा रही है। नई प्रणाली के तहत सभी बिल एम-सेवा पोर्टल की वेबसाइट https://mseva.lgpunjab.gov.in/citizen  पर आसानी से भरे जा सकते हैं।
कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि यह कदम “डिजिटल पंजाब” की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे लोगों को घर बैठे ही बिल भरने की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और निगम की सेवाएं और अधिक तेज़ तथा प्रभावशाली बनेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रणाली की जानकारी नहीं है या जिनके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे नगर निगम कार्यालय में स्थित कैश काउंटरों पर जाकर बिल जमा कर सकते हैं। ये काउंटर पानी और सीवरेज शाखा (कमरा नंबर 301, तीसरी मंज़िल) तथा ग्राउंड फ्लोर पर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के पास स्थापित किए गए हैं।
कमिश्नर परमजीत सिंह ने पटियाला निवासियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या या शंका की स्थिति में नगर निगम के हेल्प डेस्क से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम पटियाला शहर को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments