HomePatialaDGP गौरव यादव के सख्त निर्देश: VIP एस्कॉर्ट गाड़ियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’,...

DGP गौरव यादव के सख्त निर्देश: VIP एस्कॉर्ट गाड़ियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सुरक्षा के साथ जनता का सम्मान भी जरूरी

चंडीगढ़, 13 नवंबर, 2025 : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर एक VIP एस्कॉर्ट गाड़ी से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के बाद राज्यभर में VIP सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी VIP एस्कॉर्ट, पायलट और ट्रैफिक स्टाफ के लिए 6-सूत्री नए निर्देश जारी किए हैं, जिनमें “जीरो टॉलरेंस” की चेतावनी दी गई है।

DGP गौरव यादव ने कहा कि “सुरक्षा और सम्मान साथ-साथ चलें”, यह सुनिश्चित करना पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि VIP सुरक्षा एक संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसमें अनुशासन, धैर्य और नागरिकों के प्रति सम्मान अनिवार्य है।

DGP द्वारा जारी 6 मुख्य निर्देश:

  1. गैर-आपातकालीन मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाए।
  2. वीआईपी काफिले को आम जनता के ट्रैफिक में न्यूनतम बाधा उत्पन्न करते हुए निकाला जाए।
  3. पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर और विनम्र व्यवहार बनाए रखा जाए।
  4. हर परिस्थिति में धैर्य और संयम का पालन किया जाए।
  5. एस्कॉर्ट इंचार्ज को किसी भी घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देनी होगी।
  6. सभी जिलों को 48 घंटों के भीतर अपने एस्कॉर्ट, पायलट और ट्रैफिक स्टाफ की अनिवार्य ब्रीफिंग करनी होगी।

DGP गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस एक गौरवशाली और पेशेवर बल है। हमारी असली ताकत नागरिकों की सुरक्षा और उनके विश्वास को बनाए रखने में है।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments