HomePatialaश्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में चार उदासियाँ करके...

श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में चार उदासियाँ करके मानव को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 5 नवंबर, 2025 :

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर संपूर्ण विश्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी एक महान क्रांतिकारी और दार्शनिक मार्गदर्शक थे, जिन्होंने अपने जीवन में चार उदासियाँ* करके मानवता को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी यात्राओं (उदासियों) के माध्यम से पूरी मानवता को सच्चाई, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज को जाती-पाति, ऊँच-नीच और भेदभाव की बेड़ियों से मुक्त करने का आह्वान किया।

गुरु नानक देव जी ने “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” (ईश्वर का स्मरण करो, मेहनत से कमाओ और बांटकर खाओ) का जीवन-दर्शन दिया, जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि यदि हम गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलें, तो हमारा जीवन सुखमय और परलोक मंगलमय हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments