पटियाला, 5 नवंबर:
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर “मेरा पटियाला मैं ही संवारा” टीम द्वारा अपनी 17वीं सफाई मुहिम चलाई गई। इस विशेष अभियान में टीम सदस्यों और जागरूक नागरिकों ने शहर के एनवॉयरनमेंट पार्क (जेल रोड) में प्लास्टिक कचरे की सफाई करके आध्यात्मिकता और स्वच्छता का संदेश फैलाया। उल्लेखनीय है कि अब तक “मेरा पटियाला मैं ही संवारा” टीम 8700 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्र कर चुकी है।टीम ने गुरु साहिबानों के पवित्र संदेश “पवनु गुरु पानी पिता माता धरति महत” को जीवन में उतारते हुए धरती मां के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। अभियान के दौरान करीब 200 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। टीम ने स्वास्थ्य प्रेमियों, पर्यावरण सेवकों और स्थानीय निवासियों को संदेश दिया कि यदि हर पटियालवी अपने घर और आसपास की सफाई का जिम्मा ले, तो पटियाला कूड़ा-मुक्त, हरा-भरा और स्वस्थ शहर बन सकता है। इस अवसर पर टीम के सदस्य हरिंदर लाम्बा, राजीव चोपड़ा, नीतू चोपड़ा, कर्नल सलवान, कर्नल अमन संधू, नवरित संधू, एस.सी. मक्कर, साक्षी गोयल, प्रीतिंदर सिद्धू, उपिंदर शर्मा, खुशदीप, दीपक कपूर, वरुण कौशल और फ्रेंड्स ऑफ एनवॉयरनमेंट सोसाइटी से जसविंदर सिंह टिवाणा और बलबीर सिंह बिलिंग ने कहा कि “मेरा पटियाला मैं ही संवारा” सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है।
गुरु साहिबानों ने धरती, पानी और हवा के प्रति शिक्षा दी है, जो हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। “जिथे सुचेत नागरिक, ओथे सुचेत समाज; जिथे <






