HomePatialaपटियाला निगम ने गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में एक्सीलेटर सुविधा को...

पटियाला निगम ने गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में एक्सीलेटर सुविधा को किया पुनः शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

पटियाला, 4 नवंबर (शहीद-ए-आज़म ब्यूरो): पटियाला नगर निगम द्वारा शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयासों के तहत गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में एक्सीलेटर सुविधा को पुनः शुरू किया गया। इस सुविधा के शुरू होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

नगर निगम आयुक्त परमजीत सिंह (आई.ए.एस.) ने बताया कि यह एक्सीलेटर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और शारीरिक रूप से अशक्त श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों भक्त गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचते हैं, इसलिए यहां की सुविधाओं का सुधार आवश्यक था।

आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि निगम और धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से शहर की सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

परमजीत सिंह ने आगे बताया कि नगर निगम पटियाला सफाई प्रणाली, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। अंत में उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे सरकारी सुविधाओं की देखभाल करते हुए निगम के साथ सहयोग बनाए रखें, ताकि पटियाला को और अधिक सुविधाजनक एवं स्वच्छ शहर बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments