HomeHaryanaगन्नौर में चुनावी रंजिश में पूर्व क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या,...

गन्नौर में चुनावी रंजिश में पूर्व क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

सोनीपत, 4 नवंबर 2025: हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। नगर पालिका चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते वार्ड-12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर और पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप नगर पालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील उर्फ लंबू पर है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना गन्नौर सरकारी अस्पताल के पास जैन गली में हुई। बताया गया कि रामकरण अपनी पत्नी और परिजनों के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में आरोपी सुनील ने उनकी गाड़ी को रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तीन गोलियां लगने से रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला चुनावी रंजिश के चलते किया गया। इसी साल हुए निकाय चुनाव में सोनिया शर्मा ने सुनील की पत्नी को हराया था, जिसके बाद से सुनील उनसे नाराज था।

घटना के बाद गन्नौर में तनाव का माहौल है। एसीपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments