HomeNationalमुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में श्री गुरू तेग बहादुर जी के...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया

(शिमला) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज पर श्री गुरू सिंह सभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के मौके पर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के सरूप को अपने शीश पर विराजमान कर पंडाल तक सेवा की और तख्त पर सुशोभित किया।सीएम सुक्खू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी को एक महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मातृभूमि के रक्षक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु जी के जीवन के उच्च आदर्शों, बलिदानों और त्याग से हमें प्रेरणा मिलती है, और इन सिद्धान्तों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सलाह दी, ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार बना सकें।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त श्री अमृतसर साहिब, कुलदीप सिंह गडगज को भी सम्मानित किया। इस मौके पर श्री गुरू सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।समारोह में विधायक हरीश जनारथा, हरदीप सिंह बावा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments