शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में सुस्ती देखने को मिली। घरेलू बाजार में सोने का भाव 1,21,150 रुपये, जबकि चांदी का भाव 1,48,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 360 रुपये गिरकर 1,21,152 रुपये पर और चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 450 रुपये गिरकर 1,48,390 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में गिरावट रही। COMEX पर सोने का वायदा भाव 4,038.20 डॉलर प्रति औंस से घटकर 4,014.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 48.73 डॉलर से गिरकर 48.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।






