28 अगस्त :
पॉपुलर डांस रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट अपने नए सीजन के साथ जल्द लौटने वाला है. शो के लिए ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं और इस बीच शो को जज करने वाली हस्तियों को करारा झटका लगा है. इंडियाज गॉट टैलेंट के नए सीजन के सभी जज बदल दिए गए हैं और उनकी जगह नई हस्तियों ने ले ली है.
इंडियाज गॉट टैलेंट के पिछले सीजन में किरण खेर, बादशाह और शिल्पा शेट्टी शो को जज करते नजर आए थे. लेकिन अब अगले सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू, नेहा कक्कड़ और अनुराग कशयप शो को जज करने वाले हैं.
इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले सीजन से दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर को बतौर जज शो में देखा जा रहा था. लेकिन अगले सीजन में किरण नजर नहीं आएंगी. इसकी वजह उनकी खराब तबीयत हो सकती है. बता दें कि अनुपम खेर की फिल्म तन्वी- द ग्रेट की स्क्रीनिंग के दौरान किरण को अनुपम का सहारा लेकर चलते देखा गया था.
इस बार इंडियाज गॉट टैलेंट के होस्ट भी बदल गए हैं. पिछले सीजन को अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था. वहीं अब नए सीजन की मेजबानी हर्ष लिंबाचिया करेंगे.