मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
टोहाना, 9 जून:(संजीव शर्मा)
टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य करेंगे।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस चरण में BLO केवल मतदाताओं की फोटो और निर्धारित फॉर्म ही एकत्रित करेंगे। फिलहाल नागरिकों को किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि BLO के दौरे के दौरान पूरा सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जा सके। प्रशासन द्वारा यह अभियान पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।
आकाश शर्मा ने कहा कि यदि किसी नागरिक को इस प्रक्रिया से संबंधित कोई शंका या अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वह अपने संबंधित BLO अथवा प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क कर सकता है।






