Tuesday, June 9, 2026
HomeHaryanaएसडीएम कोर्ट परिसर में चला पीला पंजा, अवैध लोहे के शेड हटाए...

एसडीएम कोर्ट परिसर में चला पीला पंजा, अवैध लोहे के शेड हटाए गए

टोहाना, 9 जून( संजीव शर्मा)
टोहाना में एसडीएम कोर्ट परिसर के आसपास किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। इस दौरान लोहे से बने अवैध शेडों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर के आसपास लगाए गए लोहे के शेड नियमों के विरुद्ध पाए गए थे, जिसके चलते प्रशासन ने उन्हें हटाने का निर्णय लिया।

अभियान के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए अवैध कब्जों और अतिक्रमणों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments